अन्तर्राष्ट्रीयMain Slide

तीन साल तक लड़की के साथ हुआ रेप, सरकार से इच्छामृत्यु मांग चुनी मौत

आत्मविश्वास हमें जीवन में मदद करता है कि जो हमें चाहिए वह हासिल कर सकें। लेकिन जब यही आत्मविश्वास टूटता है, तब हम वो भी नही कर पाते जो हम हमेशा करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां रेप के बाद मानसिक उत्त्पीडन इतना बढ़ गया कि खुदखुशी करने की नौबत आ गई।

दरअसल, नीदरलैंड के अर्नहेम की रहने वाली एक लड़की का तीन साल तक हुआ था रेप, रेप के दर्द से नही उभर पाई और उसने सरकार की इजाज़त लेकर अपनी जान दे दी। लड़की का नाम नोआ पोथओवेन है। कुछ खास मामलों में नीदरलैंड में कानून इच्छामृत्यु की व्यवस्था है। रविवार को उसे अपने घर में क्लिनिकल बेड पर इच्छामृत्यु दी गई।

रेप
Pic Credit : Google

आपको बता दें कि यौन शोषण की शिकार लड़की पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर, डिप्रेशन और अरुचि की स्थिति से जूझ रही थी। कई बार लड़की को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। नोआ ने इस बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘मैं इस पर काफी वक्त से विचार कर रही हूं कि मुझे इसे शेयर करना चाहिए या नही। लेकिन मैंने इसे शेयर करने का फैसला किया है। मेरे हॉस्पिटल में भर्ती होने को देखते हुए, संभव है कि कई लोगों के लिए यह आश्चर्य जैसा हो। लेकिन काफी समय से मेरी योजना रही है और यह लालसा में नहीं है।’

लड़की ने आगे लिखा- ‘मैं सीधे मुद्दे पर आती हूं। अधिकतम 10 दिनों में मैं मर जाऊंगी। सालों लड़ने और संघर्ष करने के बाद मैं खाली हो चुकी हूं। मैंने कुछ वक्त से खाना और पीना छोड़ दिया है। और कई चर्चा और मूल्यांकन के बाद मैंने जाना तय किया है क्योंकि मैं असहनीय दर्द से गुजर रही हूं।’ पिछले साल दिसंबर में लड़की बिना घरवालों के जानकारी के इच्छामृत्यु वाले क्लिनिक में चली गई थी। इसके बाद उसका इलाज चल रहा था, पर इस पोस्ट के अगले ही दिन लड़की की मौत्य हो गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close