मनोरंजनMain Slide

सुनील शेट्टी ने किया खुलासा, करने जा रहे ये खतरनाक काम, जान कर चौंक जाएंगे

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी एक जाने माने बिजनेसमैन भी हैं। शेट्टी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत ‘बलवान’ मूवी से 1992 में की थी। बॉलीवुड के अलावा अन्ना ने साऊथ की फिल्मों में भी काम किया है।

अन्ना अक्सर पॉज़िटिव रोल में ही दिखते हैं, अपने 25 साल के करियर में सुनील शेट्टी ने कॉमेडी और इंटेंस रोल में काम किया हैं। सुनील ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो फिल्मों के चयन में गलती कर बैठे और इस गलती का परिणाम भी उन्हें खुद ही झेलना पड़ा।

सुनील ने अपने कमबैक की तैयारी कर ली है। सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने अपनी अगली फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। यह एक कन्नड़ फिल्म का पोस्टर है। इसी के साथ सुनील शेट्टी कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस पोस्टर में वो सफेद धोती-कुर्ता पहने हुए नज़र आ रहे हैं।

सुनील शेट्टी

यह फोटो शेयर करने के साथ सुनील ने लिखा, ” नमस्कार, मैं अपनी पहली कन्नड़ फिल्म पैलवान का पहला पोस्टर शेयर कर रहा हूं, इस फिल्म पर मैंने सुदीप और निर्देशक एस कृष्णा के साथ काम किया है। आप दोनों के साथ दोबारा काम करने की आशा करता हूं।” इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

इसके अलावा सुनील, अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ पर भी काम कर रहे हैं,जिसमें वह मिर्जा राजा का किरदार में नज़र आएंगे।

रिपोर्ट – प्रियंका आर्या

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close