प्रदेश

लड़कियों के टॉयलेट में मिली ऐसी चीज़ कि वार्डन ने 12 लड़कियों को कर दिया नग्न

बठिंडा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां निजी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में सैनिटरी पैड मिलने के बाद करीब एक दर्जन छात्राओं से जांच के नाम पर जबरन कपड़े उतरवाए गए।

जिसके बाद छात्राओं ने हॉस्टल वॉर्डन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने दो महिला वॉर्डनों को निकाल दिया है।

लड़कियों के टॉयलेट में मिली ऐसी चीज़
लड़कियों के टॉयलेट में मिली ऐसी चीज़। ( प्रतीकात्मक फोटो – गूगल )

शुरुआत में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को छोटी गलती बताया लेकिन जब छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू किया तो बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए दो महिला वॉर्डन समेत चार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

छात्राओं ने प्रशासन पर चारों कर्मचारियों के खिलाफ देरी से कार्रवाई का आरोप लगाया है। छात्राओं का यह भी आरोप है कि कैंपस के अंदर दकियानूसी माहौल है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close