Main Slideराष्ट्रीय

भारतीय रेलवे में लागू होगा 10% सवर्ण आरक्षण, 4 लाख लोगों को मिलेगी नौकरियां

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने अगले 2 साल में रेलवे के 4,00,000 लोगों को नौकरी देने का भरोसा दिलाया है। इसी के साथ उन्होंने 10 प्रतिश्त सवर्ण आरक्षण को इन नौकरियों में लागू करने को भी कहा है। उन्होंने बताया की पिछले 2 साल में करीब 250000 से ज्यादा नौकरियों पर भर्ती की जाएगी।

पीयूष गोयल ने बताया कि अगले तीन महीनों में 1 लाख 30 हजार और पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति के आधार पर दिए जाने वाले आरक्षण SC/ST और ओबीसी को दिए जाने वाले आरक्षण से अलग होगा। बाकी 2 साल में रिटायर हो रहे लोगों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को भी मंजूरी मिल गई है।

अगले दो सालों में 2 लाख 30 हजार पदों पर रेलवे की भर्ती की जाएगी। पीयूष गोयल ने बताया कि रेल मंत्रालय पहला ऐसा मंत्रालय है जिसने आर्थिक पिछड़ों के लिए सबसे पहले आरक्षण की घोषणा की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close