Main Slideतकनीकीमनोरंजन

BREAKING : भारत में BAN हो सकता है TikTok, ऐसे ही कई Video ऐप होंगे प्रतिबंधित

बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर ने TikTok, Kwai, LiveMe जैसे ऐप पर बैन लगाने की मांग की है।

इन दिनों आपको सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो मजेदार होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अश्लीलता से ऐसे भरे होते हैं, कि उन्हें बच्चों के सामने देख नहीं जा सकता हैं।

अगर अपने कभी गौर किया होगा तो TikTok, Kwai जैसे ऐप का फेसबुक पर प्रमोशनल वीडियो भी अश्लीलता के साथ दिखाया जाता हैं। यही वजह हैं कि इन ऐप को इतना जायदा पान्ड किया जा रहा हैं।

हाल ही में बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर ने TikTok, Kwai, LiveMe, LIKE, Helo, Welike जैसे ऐप पर बैन लगाने की मांग की है। दरअसल, उन्होंने आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है।

इस पत्र में उन्होंने लिखा – इन ऐप को भारत में फौरन बंद कर देना चाहिए क्योंकि इससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। इन ऐप्स पर अश्लील वीडियो और कंटेंट देख रहे हैं।

चंद्रशेखर के मुताबिक – भारत में 44.4 फीसदी बच्चे हैं और इन ऐप्स से उनके भविष्य को खतरा है। लेकिन आईटी मंत्रालय का इस ओर बहुत ही कम ध्यान है।

आपको बता दें, इन ऐप से यूजर्स आसानी से अपने छोटे-छोटे वीडियो बना रहे हैं। इसके साथ ही कई ऐप्स में के जरिए बच्चे किसी भी वीडियो में अपनी आवाज डाल कर गालियां भी रिकॉर्ड कर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close