Main Slideप्रदेश

सीएम रावत ने अटल जी की जयंती पर दी उन्हें श्रद्धांजली, बताया-इन चार वजहों से किए जाएंगे हमेशा याद!

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में से एक थे। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वाजपेयी एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे।

सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि वाजपेयी को उनकी दूरगामी सोच, कविताओं, पोखरण टेस्ट, कारगिल में भारत को मिली जीत और अंतर्राष्टीय स्तर पर भारत का कद बढाने के लिये हमेशा याद किया जायेगा।

उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। अटल जी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी नई पहचान बनाई और देश ने 21 वीं शताब्दी में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया।

अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिवस पर अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना प्रारम्भ की जा रही है। इसमें प्रदेश के सभी परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रूपए के कैशलैस ईलाज की सुविधा मिलेगी।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close