Main Slideउत्तराखंडतकनीकीप्रदेश

देवभूमि में साइबर सिक्योरिटी को लेकर बड़ी तैयारी कर रही उत्तराखंड सरकार, नहीं बच पाएंगे अपराधी

उत्तराखंड में सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाया जाएगा : सीएम त्रिवेंद्र सिंह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य एबी माथुर ने मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में पुलिस सृदृढ़ीकरण, अभिसूचना तंत्र व साइबर सिक्योरिटी की मजबूती और आन्तरिक सुरक्षा को मजबूती देने पर मुख्यमंत्री से बात की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में अभिसूचना तंत्र की मजबूती के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत बताई। आन्तिरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आधुनिक सूचना तकनीकी के महत्व का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम की रोकथाम पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में भी कारगर प्रयास किए जाने पर ज़ोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमान्त प्रदेश होने के नाते आन्तरिक सुरक्षा की मजबूती राज्य व देश हित में है। तकनीकि रूप से दक्ष मानव संसाधन और अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता से पुलिस के कार्यों में निश्चित रूप से गतिशीलता आएगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य एबी माथुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सबंध में कई राज्यों में सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इस सेमिनार में पुलिस के अधिकारियों के अलावा विषय विशेषज्ञों, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूती प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जाने, प्रशिक्षण की और अधिक बेहतर व्यवस्था और सम्बन्धित विभागों के आपसी समन्वय से पुलिस के कार्यों में और अधिक सुगमता व गतिशीलता लाई जा सकेगी।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close