उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

सियासत : महागठबंधन ध्वस्त, कांग्रेस के हाथ नहीं लगी साइकिल

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस से तोड़ा गठबंधन

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका लगता जा रहा है। कांग्रेस के लिए बुरी खबर ये है कि बसपा के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी मध्य प्रदेश में अपना गठबंधन तोड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ऐलान किया कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से ही गठबंधन करेगी।
Image result for सपा कांग्रेसअखिलेश ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत इंतजार कराया है, लेकिन अब और इंतजार नहीं कर सकते। फिलहाल उन्होंने लोकसभा चुनाव के गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं की है। साथ ही अखिलेश ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बात करेंगे।

इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया था कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी पार्टी के अस्तित्व को खत्म करना चाहती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close