Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

भुने हुए चने से होंगी ये बीमारियां दूर, महज़ सात दिनों में दिखेगा चमत्कार

भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होता है, दूर होंगी कब्ज जैसी बीमारियां

आज के युग में सभी ने भुने हुए चने खाए ही होंगे, लेकिन अगर आप भुने हुए चने को सिर्फ स्वाद के लिए खाना चाहते हैं तो रोज खाएं। भुने हुए चने खाने से शरीर की बीमारियां दूर होंगी और स्वास्थ का लाभ भी मिलेगा। ध्यान रखने वाली बात ये है कि आपको बिना छिलके वाले चने ही खाने हैं। बता दें कि भुना चना चबाकर खाने से मर्दाना ताकत में बढ़ोतरी होती है।
Image result for भुने हुए चनेभुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चनों का सेवन करना चाहिए। यह उसकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज आपको चने खाने के कुछ फायदे के बारे में बताएंगे जिसस महज सात दिनों में  अपनी सेहत में दिखाई देगा सुधार-

पेशाब संबंधी रोग से छुटकारा
भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। जिनको भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए। आप देखेंगे कि इससे कुछ ही दिन में आराम मिलने लगेगा।

नंपुसकता दूर करें
भुने हुए चने दूध के साथ खाने से स्पर्म का पतलापन दूर हो जाता है और वीर्य गाढ़ा होता है। यदि किसी पुरुष का वीर्य पतला है तो चना खाने से आराम मिलेगा। भुने चने को शहद के साथ खाने से नंपुसकता दूर हो जाती है और पुरुषत्व में वृद्धि होती है। भुने चने खाने से कुष्ठ रोग भी समाप्त हो जाता है।

कब्ज में राहत
जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोजाना चने खाने से बहुत आराम मिलता है। कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती है। कब्ज होने पर आप दिनभर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं।

पाचन शक्ति बढ़े
चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है। चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा में निखार आता है। चने में फॉस्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता हैं।

मधुमेह में लाभकारी
भुने हुए चने खाने से मधुमेह रोग में भी लाभ मिलता है। भुने हुए चना ग्लूकोज की मात्रा को सोख लेते है जिससे डायबिटीज रोग नियंत्रित हो जाता है। डायबिटीज रोगियों के प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। इसके अलावा भुने हुए चने को रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग दूर हो जाते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close