Main Slideखेल

माइक टायसन को पसंद आई शेरवानी, खरीद कर ले गए अमेरिका

चिकन बिरयानी का भी लुत्फ उठाते नज़र आए पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज

मुंबई आए पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन भारत की पारंपरिक पोशाक शेरवानी अपने साथ ले गए और उन्होंने यहां चिकन बिरयानी का भी लुत्फ उठाया।

मुंबई में मिक्सड मार्शल आर्ट कुमाइट 1 लीग के लॉन्च के लिए भारत पहुंचे टायसन की सुरक्षा का कार्यभार शेरा व टाइगर सुरक्षा सेवा को दिया गया था।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बताया, टायसन साधारण और साफदिल व्यक्ति हैं। मैं उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा करता हूं।

उन्होंने कहा, वह देश की संस्कृति, व्यंजन और आतिथ्य की प्रशंसा करते नज़र आए। उन्हें यहां सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी पसंद आई और वह पारंपरिक परिधान शेरवानी को अपने साथ ले गए।

(इनपुट – IANS/एडिट – लाइव उत्तराखंड डेस्क) 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close