CrimeMain Slideउत्तराखंड

कांग्रेस नेता ने दहेज न मिलने पर कई बार कराया बहू का गर्भपात, केस दर्ज

पीड़िता ने कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मुक्ता सिंह समेत कई अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

उत्तराखंड। एक महिला ने कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मुक्ता सिंह समेत कई अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज में 50 लाख रुपए और कार मांगी थी। उसने बताया कि मांग पूरी न करने पर उसका दो बार गर्भपात कराया गया। यह पूरा मामला काशीपर तहसील का है।
Image result for कांग्रेस नेत्री को दहेज में कार और 50 लाख नहीं मिले तो कई बार कराया बहू का गर्भपात'पीड़िता का नाम प्रियंका है, जो गिरिताल की रहने वाली है। प्रियंका ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 4 दिसंबर 2011 को कुंडेश्वरी निवासी कांग्रेस नेत्री पीसीसी सदस्य मुक्ता सिंह के बेटे शशांक सिंह से हुई थी। उसका आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी।

आगे उसने बताया कि मांग पूरी न करने पर उसके पति शशांक सिंह, सास मुक्ता सिंह, ससुर रविंदर सिंह उर्फ रवि सिंह, जेठ अनुराग सिंह और जेठानी दीपाली ने उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।

एएसपी के निर्देश पर महिला हेल्पलाइन में मामले की काउंसलिंग कराई गई। दोनों पक्षों के बीच सहमति न बन पाने के चलते पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर उसके पति शशांक, सास मुक्ता सिंह, ससुर रवि सिंह, जेठ अनुराग सिंह और जेठानी दीपाली के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं जबरन गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close