Main Slideप्रदेश

…तो इस वजह से टंकी पर चढ़ गई थी मुख्यमंत्री राजे, देखती रह गई जनता

महारानी की तरह बर्ताव करने पर राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी ने किया मुख्यमंत्री राजे के जीवन से जुड़ी एक घटना का जिक्र

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे किसी महारानी से कम नहीं हैं, लेकिल उनसे जुड़ी एक दिलचस्प घटना सामने आई है जो कुछ और ही बयां कर रही है।

मुख्यमंत्री राजे ने जनता द्वारा पानी की शिकायत पर खुद पानी की जांच करने पानी की टंकी पर चढ़ गई। जनता की नजर में भले ही राजे महारानी की तरह व्यवहार करने वाली मुख्यमंत्री लगती हो, लेकिन उनके कार्य कुछ अलग ही हैं। इस घटना का जिक्र राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी ने किया।

Image result for वसुंधरा राजे
आपको बता दें कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में राजे ने गांव-गांव जाकर जनता की हालात देखी, उनकी समस्याओं का समाधान किया। अशोक परनामी ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा की लोगों द्वारा शिकायत पानी के साफ न होने कि शिकायत पर वसुंधरा राजे ने स्वयं पानी की टंकी पर चढ़कर देखा कि पानी कैसा है।

एक इंटरव्यू के दौरान राजे महारानी और सामंत होने के आरोप पर बोला कि सामंत होने का मतलब होता होता है लागों की परेशानी को अपनी परेशानी समझना। वसुंधरा ने आगे कहा कि अब इसके मायने बदल दिए गए हैं और अब इसे खराब माना जाने लगा है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सम्मानित तमाम महिलाओं को उनके क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित डिस्कस थ्रोवर कृष्णा पूनिया ने कहा कि ये हमारे देश का दुर्भाग्य समझिए कि जबतक कोई खिलाड़ी मेडल लेकर नहीं आता तबतक उसे कोई फंद या मेडल नहीं दिया जाता।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close