Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का हालचाल लेने हिमालयन अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

जोशीमठ मिलिट्री हास्पिटल से रेफर होने बाद जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है इलाज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने फोनिया का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

केदार सिंह फोनिया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ मिलिट्री हास्पिटल से रेफर कर देहरादून के जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की हाईटेक एंबुलेंस सेवा की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके दिमाग में स्ट्रोक आने वजह से उनकी तबियत बिगड़ी है।

इस मौके पर सीएम के साथ साथ सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ.धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close