Main Slideमनोरंजन

BiggBoss12 : सलमान के धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शुरू होगा पहला शो

कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शो का शुरूआती वीडियो डाला

भारत का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो BiggBoss इस रविवार से शुरू हो रहा है। शो को दर्शकों की उत्सुकता को और भी अधिक बढ़ाने के लिए कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शो का शुरूआती वीडियो डाला है। इस वीडियो में सलमान डान्स करते हुए नज़र आ रहे हैं।

जारी किए गए वीडियो में सलमान खान शो में फ्रेंच कट लुक में दिख रहे हैं, इस साथ साथ वो अपने ही गानों पर डांस करते BiggBoss के घर का चक्कर लगा रहे हैं।

इस बार BiggBoss के सीज़न- 12 में बॉलीवुड और छोटे परदे की कई दिलचस्प जोडियां नज़र आएंगी। शो में छह जो‍डियां हैं, इन जोड़ियों में 12 कंटेस्टेंट शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close