उत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड का नन्धौर टाइगर रिजर्व से आखिर क्यों परेशान हैं स्थानीय लोग ?

परेशान जनता ने खटखटाएं मुख्यमंत्री के दरवाज़े, बताई अपनी परेशानी

नन्धौर टाइगर रिजर्व से कालाढूंगी और लालकुआं क्षेत्र में हो रही परेशानी से निजात पाने के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री के दरवाज़े खटखटाएं हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मंगलवार को विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत और विधायक लालकुआं नवीन चन्द्र दुमका के नेतृत्व में आए लोगों से मुलाकात की।
टाइगर रिजर्व से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों के बारे विधायकों मे मुख्यमंत्री को बताया कि टाइगर रिजर्व से क्षेत्र के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और उन्हें उनका सही हक नहीं मिल पा रहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने क्षेत्रवासियों से कहा कि नन्धौर टाइगर रिजर्व से क्षेत्रवासियों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्रवासियों के हित में वन और पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार से भी बात की जाएगी।
इस मौके पर श्री पान सिंह मेवाड़ी, श्री कमल दुर्गापाल, श्री मनोज बड़कोटी, श्री अमित आर्य, श्री सुनील वोरा आदि उपस्थित थे।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close