Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

प्रलय : आपदा से पैदा हुई झील निगल रही टिहरी-गढ़वाल के गांव

भारी बारिश के कहर से आम जनता को हो रही परेशानी, खतरे में ज़िंदगियां

उत्तराखंड में भारी बारिश की कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को राज्य में हुई भारी बारिश के कारण चमोली, टिहरी-गढ़वाल और देहरादून में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। भूस्खलन के कारण प्रदेश में टिहरी-गढ़वाल-देहरादून सीमा पर एक कृत्रिम झील बन गई है। जिस्से लोगों को परेशानी हो रही है।

टिडरी गढ़वाल-देहरादून सीमा पर बनी इस झील के कारण भयानक स्थिति बन गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक इस क्षेत्र में लोगों रहने वाले लोगों का कहना है कि पानी के तेज़ बहाव के कारण गांव के गांव बहे जा रहे हैं, हमारी खेती पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। सरकार से हमारी यह विनती है कि हमें किसी सुरक्षित जगह पर ले जाइए।

ग्रामीण इस घटना से डर गए हैं। ( फोटो – ANI )

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस झील से पानी छूटा तो हम अपना सबकुछ गंवा देंगे। झील की लंबाई 100 मीटर तो वहीं गहराई 50 मीटर के करीब बताई जा रही है।

ज़िला प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है कि झील के आसपास न जाएं। स्थानीय लोग सरकार से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। बुधवार को यहां बादल फटने के बाद भूस्खलन की चपेट में आकर एक घर ढह गया था। जिले में भूस्खलन की घटना के कारण हाल ही में दो भाइयों की मौत हो गई थी और जिले में भी भूस्खलन की वजह से छ: से ज़्यादा लोग दब गए थे।

उत्तराखंड की खबरों को शानदार ग्राफिकल अंदाज़ में पढ़ने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज से जुड़िए —

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close