Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

ALERT : उत्तराखंड की नदियां डुबा रही उत्तर प्रदेश के शहर

यूपी में रामगंगा, सरयू और घाघरा जैसी नदियां बह रहीं खतरे के निशान के ऊपर

उत्तराखंड में भारी और लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की नदियों का जलस्तर बढ़ने से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी रामगंगा, सरयू और घाघरा जैसी नदियां अपने चरम पर बह रही हैं। नदियों में जलस्तर बढ़ने से मुरादाबाद के साथ साथ यूपी के कई ज़िलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

Photo credit : ANI

20 अगस्त से उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश और आए दिन आने वाली आपदाओं को झेल रहा है। कभी बादल फटना तो कभी भू-स्खलन जैसी परिस्थितियां आम हो गई हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि लगभग सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।

Photo credit : ANI

अभी कुछ दिन पहले यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। अब उत्तराखंड की भारी बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि मुरादाबाद में पानी आवासीय इलाकों में घुस गया और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

मुरादाबाद में जो तस्वीरें सामने आई उनमें नज़र आ रहा है कि पानी के चलते सड़कें गायब हैं। कभी पैदल और दोपहिया से चलने वाले लोग अब ट्रैक्टर पर चलने को मजबूर हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close