Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया उत्तराखंड, दी पांच करोड़ रुपए की सहायता राशि

केरल मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष में अभी तक 713.92 करोड़ रुपए इकट्ठा हुए हैं

उत्तराखंड सरकार की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता दी गई है। केरल में आई बाढ़ से 350 से अधिक लोगों की जान चली गई। इसके अलावा हज़ारों की संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं।

28 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार की तरफ से केरल राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित/प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष ( उत्तराखंड ) से पांच करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर उत्तराखंड की अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी ने केरल के स्थानिक आयुक्त पुनीत कुमार को प्रदान किया।

केरल बाढ़ में सहायता राशि की बात करें तो, अभी तक मुख्यमंत्री के केरल आपदा राहत कोष में 713.92 करोड़ रुपए इकट्ठा हुए है। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को मिली 600 करोड़ रुपए की मदद से 20 फीसदी अधिक है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close