IANS

‘इंडियन’ 21 सितंबर को होगी रिलीज

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)| फिल्म-निर्माता दीपक जैन और निर्देशक रामाकांत प्रसाद की आगामी फिल्म ‘इंडियन’ 21 सितम्बर को पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता दीपक जैन ने यह जानकारी दी। डीजे मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत, ऋतिका शर्मा, जमाल खान, छाया सिंह, प्रेम दुबे, बिपिन सिंह, आलम राज, मुस्कान की खास भूमिकाएं हैं।

रूपा सिंह, माही खान, रमजान शाह, मास्टर विराट, प्रतिभा मिश्रा फिल्म में अतिथि भूमिका में दिखेंगे।

निर्माता दीपक जैन ने बताया की ‘इंडियन’ देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्म है।

उन्होंने कहा कि डीजे मूवीज ने हमेशा से ही मनोरंजन और संस्कृति का मिश्रण दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया है। इंडियन भी उसी की अगली कड़ी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close