मनोरंजन

OMG : किन्नर बनते ही घर-घर में मशहूर हुई ये टीवी एक्ट्रेस रोल !

टीवी एक्ट्रेस और किन्नर बहु के नाम से मशहूर रुबीना दिलेक 26 अगस्त को अपना 29 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। रुबीना का जन्म 26 अगस्त 1989 को शिमला में हुआ था। रुबीना ने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत टीवी शो छोटी बहु से की थीं। इस शो में रुबीना के किरदार का नाम राधिका था।

इसके बाद वो और भी कई शोज़ में नजर आईं थीं लेकिन उन्हें असल पहचान टीवी शो ‘शक्ति : अस्तित्व के अहसास की’ से ही मिली थी। इस सीरियल में रुबीना ने ट्रांसजेंडर का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

 

रुबीना जब शिमला से मुंबई आई थी तो उनके कई सपने थे जिन्हे पूरा करना था। इन्ही में से एक सपना था ऐसा किरदार निभाना जो आज तक बहुत कम लोगों ने किया हो जिसके बाद रुबीना ने शक्ति… शो में किन्नर बहु का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बना ली।

रुबीना ऐसी एक्ट्रेसेस में से हैं जो कभी भी अपने पर्सनल बातें करने में झिझकती नहीं हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर भी हमेशा एक्टिव रहती हैं और वो हर थोड़े दिन में अपने हॉट फोटोज शेयर कर सुर्ख़ियों में आ जाती हैं।

रुबीना ने 21 जुलाई 2018 को ही अपने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी की है। अभिनव और रुबीना ने काफी लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। रुबीना और अभिनव टीवी के क्यूट कपल हैं।

Image Copyright: Google 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close