Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

VIDEO: गुरुद्वारे में चल रही थी गुरुवाणी, वहीं एक मुस्लिम शख्स ने किया हैरान कर देने वाला काम!

इस वीडियो को करीब 24 घंटे में 456 लोग शेयर कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक मुस्लिम शख्स को नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन यह व्यक्ति मस्जिद में नहीं, बल्कि एक गुरुद्वारे में नमाज अदा कर रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मलेशिया का है। यहां के एक गुरुद्वारे में गुरुवाणी चल रही है। लोग संगत में बैठकर गुरुवाणी का आनंद ले रहे हैं। वहीं सामने नीली टी-शर्ट पहने हुए एक शख्स नमाज अदा करते हुए दिख रहा है।

इस वीडियो को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद लोगों ने इसकी खूब तारीफ की। इस वीडियो को SikhInside के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। आपको बता दें कि ये पेज़ काफी फेमस है।

इस वीडियो को करीब 24 घंटे में 456 लोग शेयर कर चुके हैं। वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि वह युवक चोरी-छुपे नहीं सबके सामने नमाज अदा कर रहा है।

नमाज पढ़ने के बाद व्यक्ति शांति से गुरुद्वारे से जाता दिखाई दिया। वीडियो शेयर करने वाले कई लोगों ने सवालिया लहज़े में ये लिखा है कि क्या गुरुद्वारे वालों ने व्यक्ति को नमाज पढ़ने से नहीं रोका?

यह वीडियो संदेश दे रहा है कि धर्म के नाम पर बंटवारा या छूआछूत करना गलत है। भाईचारा और आपसी मेलजोल ही किसी भी धर्म का अंतिम लक्ष्य है। ऐसे में हम सभी को कभी धार्मिक उन्माद का हिस्सा बनने से बचना चाहिए। हर धर्म और जाति के लोगों के साथ सामान्य व्यवहार रखना चाहिए।

Yesterday (20/8/18) , a muslim brother spotted doing Namaz in Gurdwara Sahib Bercham Ipoh.Probably he couldn't find a mosque and drop by Gurdwara to complete his Namaz. Powerful, God is One.

SikhInside ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಮಂಗಳವಾರ, ಆಗಸ್ಟ್ 21, 2018

Image Copyright: Google

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close