Main Slideमनोरंजन

शादी से 10 दिन पहले दीपिका-रणवीर के लिए होगी ये खास पूजा, तैयारियां शुरू!

इस पूजा का नाम नंदी पूजा है और ये दीपिका के बैंगलोर वाले घर पर आयोजित की जाएगी।

बी टाउन में इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से बड़ी धूम-धाम से शादी की। वहीं नेहा धूपिया ने गुप-चुप तरीके से अंगद से शादी कर सभी को चौंका दिया। प्रियंका और निक की भी 18 अगस्त को पारंपरिक तौर-तरीकों से रोका सेरेमनी हुई। इसके आलावा बॉलीवुड में एक और क्यूट लवबर्ड हैं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की अफवाहें लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। खबर है कि दोनों की शादी से पहले एक बड़ी पूजा का आयोजन होगा।

खबर के मुताबिक – शादी के 10 दिन पहले एक बड़ी पूजा का आयोजन होगा। रणवीर और दीपिका शादी के पहले हफ्ते बैंगलोर के लिए रवाना होकर शादी के पहले की इस बड़ी पूजा का हिस्सा होंगे। इस पूजा का नाम नंदी पूजा है और ये दीपिका के बैंगलोर वाले घर पर आयोजित की जाएगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार – यह पूजा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरू में उनके घर होगी। इस पूजा का नाम नंदी पूजा है, जिसे लेकर दीपिका की मां उजाला ने एक मंदिर के पुजारी से बात भी की है। यह पूजा दूल्हा-दुल्हन के लिए बहुत जरूरी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूजा नवंबर के पहले हफ्ते में होगी। इसी के साथ रणवीर और दीपिका की शादी की रस्‍में शुरू हो जाएंगी। यह पूजा बंगलौर के फेमस नंदी मंदिर में इस पूजा की सभी तैयारियां कर ली हैं।

दीपिका की मां उज्जवला ने बैंगलोर के प्रसिद्ध नंदी मंदिर में पंडितों से इस बारे में बात कर के बुकिंग कर ली है। पूजा दीपिका और रणवीर की मौजूदगी में ही होगी।

बताया जा रहा है कि शादी का फंक्‍शन एक प्राइवेट अफेयर होगा। जहां दोनों के करीबी रिश्‍तेदार और परिवारवाले शामिल होंगे। शादी के बाद मुंबई और बैंगलोर में शानदार रिसेप्‍शन होगा।

कई सालों से दीपिका और रणवीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने कभी भी किसी से खुलकर अपने अफेयर या फिर होने वाली शादी को लेकर कोई बात नहीं कही हैं। फिर फैंस इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्‍साहित हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close