Main Slideउत्तराखंडखेलजीवनशैलीप्रदेशराष्ट्रीय

मौत की बाहों में झूलता दुनिया का सबसे खतरनाक पुल, उत्तराखंड में कर रहा आपका इंतज़ार

साहसिक खेलों के शौकिन ज़रूर जाएं नेलांग ब्रिज

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और इसके साथ साथ आपको साहसिक खेलों में रुचि है, तो एक बार उत्तराखंड के नेलांग घाटी में बने दुनिया के सबसे खतरनाक नेलांग ब्रिज ज़रूर जाइए।

नेलांग घाटी में खतरनाक नेलांग ब्रिज भी है, इस पुल को दुनिया का सबसे खतरनाक पुल भी माना जाता है। इस पुल पर एक कदम चलना भी रूह कंपाने जैसा होता है।यह पुल ज़्यादा लोगों का भार उठाने में सक्षम नहीं है, इसलिए यहां पर सीमित संख्या में लोगों को जाने की अनुमति दी जाती है।

इस जगह पर जाने का सबसे अच्छा समय अगस्त से अक्टूबर तक माना जाता है। उत्तराखंड में उत्तरकाशी ज़िले में नेलांग घाटी पर पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। यह घाटी समुद्र तल से करीब 11,000 फीट ऊंचाई पर है, इस घाटी में अधिकतर समय बर्फ की चादर चढ़ी रहती है।

एक समय पर नेलांग घाटी भारत-चीन के बीच एक व्यापारिक रास्ते की तरह मानी जाती थी, लेकिन वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इस घाटी के रास्ते को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close