IANS

दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में बदली छाई रहेगी और दिन के अंत तक सामान्य बारिश की संभावना है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 81 फीसदी रहा।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close