Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रदेश

बस दुर्घटना में घायलों के ईलाज में कोई कसर न छोड़ी जाए : त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के लिए हालचाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जाकर धुमाकोट बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के हालचाल लिए।

बस दुर्घटना में घायल सुनील से मिले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत।

मुख्यमंत्री रावत ने बस दुर्घटना में घायल सुनील व बालिका आयशा से बातकर उनका हाल पूछा। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के ईलाज में कोई कसर न छोड़ी जाए।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र योगी आदित्यनाथ (सीएम यूपी) के पिता आनन्द सिंह बिष्ट की कुशलछेम लेने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close