Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

पौड़ी गढ़वाल बस दुर्घटना में अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल लेने पहुंचे सीएम रावत

घायलों को 50-50 हज़ार रूपए की राशि उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। साथ ही अस्पताल जाकर लोगों का हाल जाना।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए व घायलों को 50-50 हज़ार रूपए की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों रामनगर, हल्द्वानी में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं।
पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पौड़ी में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने फोन के माध्यम से इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के हर संभव उपचार सुनिश्चित किया जाय। प्रशासन, पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी है। मुख्यमंत्री रावत ने खुद दुर्घटना स्थल दौरा किया है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close