Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड में भारी वर्षा होने की संभावना, मुख्यमंत्री ने दिए जिलाधिकारियों को निर्देश

जिला आपदा कंट्रोल रूम का भी लगातार निरीक्षण करें डीएम - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में भारी वर्षा से संबंधित मौसम विभाग के पूर्वानुमान के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों को सर्तक रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत भी सतर्कता बरतनी आवश्यक है। यात्रा मार्गों पर भारी बारिश के कारण यात्रियों को कोई कठिनाई न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। भारी बारिश की स्थिति में यात्रियों की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि सभी जिलों से लगातार सम्पर्क स्थापित कर स्थिति का जायजा लेते रहे। इसके साथ ही आपदा से संबंधित जानकारी उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में ली जाए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा,” आगामी वर्षाकाल के दौरान भी विशेष सतर्कता की जरूरत है। इस संबंध में भी सभी जिलाधिकारी किसी भी प्रकार के आपदा के लिए सतर्क रहे और तदनुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए व शीघ्र रिस्पांस के लिए निर्देश दिये हैं।”

सीएम ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिला आपदा कंट्रोल रूम का भी लगातार निरीक्षण करते रहें। जिलाधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत निरन्तर जनप्रतिनिधियों के भी सम्पर्क में रहने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close