Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

मानसून के दौरान उत्तराखंड में लगाए जाएंगे करोड़ों पौधे

प्रदेश में 17,560 हैक्टेयर में होगा कुल 1.5 करोड़ पौधों का

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान सभी जनपदों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निर्देश दिए कि जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए दीर्घकालीन योजना बनाई जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जनपद में किसी स्थान का चयन कर पौधारोपण, जल संरक्षण तथा संवर्द्धन के लिए पांच वर्ष की कार्ययोजना बनाएं, ताकि हर जिले में एक माॅडल तैयार हो सके।

” वृक्षारोपण के लिए अधिक से अधिक जन सहयोग लिया जाए व विषय विशेषज्ञों की राय ली जाए। जल स्रोतों के पुनर्जीवन व व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के लिए जिलाधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लें।” सीएम त्रिवेंद्र ने आगे कहा।

वन विभाग, उत्तराखंड के मुताबिक इस वर्ष मानसून अवधि में 17,560 हैक्टेयर में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उत्तरकाशी में 1,135 हैक्टेयर क्षेत्र में 10.5 लाख, चमोली में 1400 हैक्टेयर में 11.9 लाख , टिहरी में 1,860 हैक्टेयर में 19.2 लाख, देहरादून में 1260 हैक्टेयर क्षेत्र में 10.2 लाख, पौड़ी में 2,600 हैक्टेयर में 20.1लाख , रूद्रप्रयाग में 835 हैक्टेयर में 9.1 लाख व हरिद्वार में 596 हैक्टेयर में 5.4 लाखर पौधे लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून व अल्मोड़ा से रिस्पना एवं कोसी नदी पर होने वाले पौधारोपण की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए अधिक से अधिक जन सहयोग लिया जाए।

वन विभाग ने यह जानकारी दी कि नैनीताल में 1627 हैक्टेयर में 11.6 लाख, उधमसिंह नगर में 1375 हैक्टेयर में 9.6 लाख, अल्मोडा में 1496 हैक्टेयर में 11.1लाख, बागेश्वर में 896 हैक्टेयर मेें 7.7 लाख , पिथौरागढ में 1634 हैक्टेयर में 16.47 लाख और चंपावत में 715 हैक्टेयर में 5.6 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close