Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

कृषि के बारे में अनभिज्ञ अरुण जेटली किसानों को ज्ञान दे रहे हैं : कांग्रेस

राहुल गांधी की मंदसौर रैली के बाद केंद्रीय मंत्री ने खड़े किए थे कई सवाल

राहुल गांधी की मंदसौर रैली में दिए गए भाषण पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की तरफ से कई सवाल खड़े किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कृषि के बारे में अनभिज्ञ जेटली किसानों के मुद्दों पर देश को ज्ञान दे रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा कि 130 से अधिक किसान संगठन पूरे देश में ‘गांवबंद’ के ज़रिए विरोध दर्ज करा रहे हैं। गांवों में संकट, कृषि क्षेत्र में कर्ज, किसानों की आत्महत्या और उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बिकना नरेंद्र मोदी सरकार में एक नया चलन बन गया है। उन्होंने आगे बताया कि अरुण जेटली कृषि से अनभिज्ञ हैं, लेकिन आज देश को ज्ञान दे रहे हैं।

इससे पहले अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदसौर के भाषण को लेकर कई सवाल उठाए थे। जेटली ने कहा कि आखिर वो (राहुल गांधी) कितना जानते हैं ? वह चीजों को कब समझेंगे ?

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close