Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

योग को जन-जन तक पहुंचाया जाए : त्रिवेद्र सिंह रावत

योगगुरू स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मिलकर किया योगाभ्यास

उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां ज़ोरों-शोरो से शुरू हो चुकी है। 21 जून को होने वाले योग दिवस के अभ्यास कार्यक्रम में योगगुरू स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मिलकर बीआर अम्बेडकर स्टेडियम, ओएनजीसी में योगाभ्यास किया।

इस कार्यक्रम में योगगुरू स्वामी रामदेव ने कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों योग साधकों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना है। योग विश्व को निरोग करने का संकल्प है। भारतीय संस्कृति में ‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे भवंतु निरामयाः’ की बात कही गई है। योग इसमें सहायक है, योग की धारा देवभूमि उत्तराखंड से प्रवाहित हुई है।

” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सारी दुनिया ने योग की शक्ति को माना है और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। प्रधानमंत्री मोदी, योग की मदद से सारी दुनिया को जोड़ने का काम कर रहे हैं। जब राजशक्ति, ऋषिशक्ति व अध्यात्म मिलकर काम करते हैं तो विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।” सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, उत्तराखंड के आयुष मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, आचार्य बालकृष्ण, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी  अनिल कुमार रतूड़ी, भारत सरकार में सचिव आयुष राजेश कोटेचा, उत्तराखंड में सचिव आरके सुधांशु, डाॅ.पंकज कुमार पांडेय सहित शासन, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी स्वामी रामदेव के साथ योग का अभ्यास किया। 21 जून को देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून में योग का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली, चंडीगढ़ व लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक किया जुका है।

योगगुरू स्वामी रामदेव ने कहा, ”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सारी दुनिया के लोग उत्साह के साथ योग करते हैं। ऐसे में मुख्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रधानमंत्रीउत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां ज़ोरों-शोरो से शुरू हो चुकी है। 21 जून को होने वाले योग दिवस के अभ्यास कार्यक्रम में योगगुरू स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मिलकर बीआर अम्बेडकर स्टेडियम, ओएनजीसी में योगाभ्यास किया। जी ने देहरादून, उत्तराखंड को प्राथमिकता दी है, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। योग के लिए वातावरण निर्मित किए जाने की आवश्यकता है।”

 

दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ के बाद देहरादून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन के लिए चुना गया है। 21 जून को सुबह छह बजे से आठ बजे तक एफआरआई में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पतंजलि योगपीठ, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, आर्ट ऑफ लिविंग, परमार्थ निकेतन, ब्रह्म कुमारी, आदि संगठनों और संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।

21 जून को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में योगाभ्यास में एकरूपता हो सके इसके लिए देहरादून, हरिद्वार में कई स्थानों पर निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। एफआरआई में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए https://egatepass-uk.in/yoga_pass.php पर आॅनलाईन गेट पास के लिए 19 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close