Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड में दिखा केरल में आए मानसून का असर, लोगों को मिली गर्मी से राहत

बारिश से लोगों के साथ-साथ जंगलों को भी मिली राहत

केरल में आए मानसून का असर अब उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं।इसके साथ साथ कुमाऊं क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह से ही अच्छी बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी में राहत मिली है, तो वहीं जंगलो में लगी आग भी बुझ रही है।

उत्तराखंड में कल शाम से अलग-अलग क्षेत्रों में छिट-पुट वर्षा हो रही है, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (मैदानी क्षेत्र) और 30 डिग्री (पहाड़ी क्षेत्र) में हो गया है।

बारिश के बाद जंगलों में बुझ रही आग । 

प्रदेश में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक मौसम का नमी बनी हुई है। मौसम के बदलेव के कारण सबसे अधिक राहत हरिद्वार क्षेत्र में देखने को मिली है। यह पर हुई वर्षा से वनाग्नि की घटनाएं तेज़ी से घट रही हैं। वहीं राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कई मैदानी इकालों में धूप लुका-छिपी खेल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close