Main Slideराष्ट्रीय

VIDEO : भारत में मानसून ने दी दस्तक, केरल के कई इलाकों में हुई तेज़ बारिश

निजी एजेंसी स्काईमेट ने दी भारत में मानसून आने की जानकारी

मौसम पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार केरल में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है।

कुछ दिनों पहले ही केरल के कई इलाकों में तेज़ बारिश हुई है। केरल में आमतौर पर मानसून एक या दो जून को आता है।स्काईमेट के मुताबिक केरल पर मानसून जैसी स्थितियां बन गई हैं। केरल के सभी मौसम केंद्रों पर दो दिन से बारिश रिकॉर्ड की गई है। हवा की गति भी मौसम के अनुकूल है। ऐसे में लगता है कि मानसून केरल पहुंच चुका है।

स्काईमेट ने अपने अनुमान में मानसून के आने की सूचना दे दी है वहीं भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मानसून केरल पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर केरल और उससे सटे दूसरे राज्यों के 14 मौसम केंद्रों में 60 फीसदी पर दो दिन लगातार 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है, तो इसका मतलब होता है कि मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष जून से सितंबर के बीच 97 फीसदी बारिश की उम्मीद है।

स्काईमेट के मौसम पूर्वानुमान  में यह बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर-पश्चिम और दक्षिणपूर्व राजस्थान, विदर्भ, दक्षिण हरियाणा और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू की स्थिति जारी रही। वहीं असम के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक दो जगहों पर भारी बारिश हुई। केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close