Main Slideउत्तराखंड

देहरादून में जगह-जगह पर लगे कचरे के ढेर, लंबी हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी

इस महीने 7 मई से हड़ताल पर हैं नगर निगम के कर्मचारी

संविदा पर समायोजन की मांग कर रहे देहरादून नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को कुछ दिन पहले सरकार ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार ने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। इससे नाराज़ सफाई कर्मचारी लंबी हड़ताल पर चले गए हैं।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे मोहल्ला स्वच्छता समिति से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने गली मोहल्ले से कूड़ा उठाना बंद कर दिया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें केवल 5,000 रुपए महीने का मिल रहा है, लेकिन नियम के मुताबिक उन्हें रोजाना 285 रुपए मिलने चाहिए।

 

राजधानी में जगह-जगह पर लगे कचरे के ढेर।

इस हड़ताल को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सफाई कर्मचारियों का समर्थन किया है। उधर सफाई कर्मचारियों ने 11 मई को सचिवालय कूच का भी ऐलान कर दिया है। हड़ताल को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना शुरू कर दिया है, वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि हड़ताल का कोई फायदा नहीं होने वाला है।

सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इनके हड़ताल पर होने की वजह से शहर की सफाई व्यवस्ता बुरी तरह प्रभावित हुई है। ज़िला प्रशासन सफाई कर्मचारियों को मनाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close