Main Slide

चीन ने खोजा दुनिया का सबसे बड़ा और डरावना मच्‍छर, जो नहीं चूसता खून

नई दिल्ली। चीन के सिचुआन प्रांत में एक चीनी कीट वैज्ञानिक ने डरावने दिखने वाले विशालकाय मच्छर की खोज कर ली है। इसके पंखों का फैलाव सवा 11 सेंटीमीटर या तकरीबन 4.4 इंच है।

सरकारी चीनी संवाद समिति शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम चीन के कीट संग्रहालय (इंसेक्ट म्यूजियम ऑफ वेस्ट चाइना) के क्यूरेटर झाओ ली ने बताया कि इसका संबंध दुनिया की सबसे लम्‍बी मच्छर प्रजाति ‘ होलोरूसिया मिकादो’ से है। ली ने पिछले साल अगस्त में चेंगदू में माउंट किंगिंचेंग के फील्ड दौरे के समय इसका पता लगाया था।

उन्होंने बताया कि ये मच्छर खौफनाक दिखते हैं, लेकिन ये खून नहीं चूसते। वयस्क मच्छर का जीवनकाल सिर्फ कुछ दिन का होता है। ये मुख्य रूप से पराग का सेवन कर जीते हैं।

’’ली ने कहा, ‘‘ दुनिया में दसियों हजार प्रकार के मच्छर हैं। महज 100 प्रजातियां खून पर पलती हैं और मनुष्‍यों के लिए समस्या हैं।’’ होलोरूसिया मिकादो सिचुआन के पश्चिमी हिस्सों में  मुख्यतौर पर चेंगदू के मैदानी इलाकों में और 22 सौ मीटर से नीचे पर्वतीय इलाकों में मिलते हैं।

उन्हें क्रेन फ्लाई के नाम से भी जाना जाता है। ली के मुताबिक ये मच्‍छर अपने विशाल शरीर के कारण उड़ने में कमजोर होते हैं। जब वे उड़ते हैं तो लगता है कि गुलाटी मार रहे हो। वे ज्यादातर उन इलाकों में पाए जाते हैं जहां पेड़-पौधों की संख्‍या ज्‍यादा होती है।’’

होलोरूसिया मिकादो प्रजाति की खोज पहली बार ब्रिटिश कीटवैज्ञानिक जान ओबाडिया वेस्टवुड ने 1876 में जापान में की थी। बहरहाल उनके खोजे हुए मच्छर के पंखों का फैलाव आठ सेंटीमीटर था।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close