Main Slideराजनीति

राहुल गांधी पर ‘वंदे मातरम’ के अपमान का आरोप, बीजेपी ने किया कटाक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का कथित तौर पर ‘‘अपमान’’ करने वाला वीडियो सामने आया है। इसके बाद शुरू हुए विवाद के बाद भाजपा ने भी राहुल को घेर लिया है। उधर, कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

वीडियो में मंच पर बैठे राहुल गांधी कर्नाटक के कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की तरफ अपनी घड़ी दिखाते हुए इशारा कर रहे हैं। वो कहते हैं कि कार्यक्रम जल्द खत्म कर दिया जाए। राहुल मंच पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

इसके बाद मंच पर ‘वंदे मातरम’ गा रहे गायक से कहा जाता है कि वो वंदे मातरम की एक लाइन गाकर गीत खत्म करे। भाजपा ने इस बात के लिए राहुल की आलोचना की और कहा कि उनके मन में राष्ट्रगीत के लिए सम्मान नहीं है। वहीं, कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर इसे पूरी तरह गलत बताया।

स्थानीय टीवी चैनल पर घटना का वीडियो दिखाए जाने के बाद भाजपा ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘उनके मन में राष्ट्रगीत के लिए सम्मान नहीं है। हम उनसे क्या उम्मीद करें।’’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close