जीवनशैली

दूध के साथ इन चीजों को कभी भूलकर भी ना खाएं, जानें क्‍यों

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को पोषण मिलता  है, लेकिन कई बार बहुत से लोग कुछ ऐसी चीजों के साथ दूध का सेवन करते हैं जिससे उनकी सेहत गड़बड़ा सकती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन भूलकर भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए।

1–मछली और दूध को अगर आप एक साथ खाते हैं तो इससे आपको स्किन इन्फेक्शन हो सकता है। मछली और दूध को एक साथ खाने से शरीर पर सफेद दाग हो जाते हैं।

2- प्याज का सलाद खाने के बाद कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से खुजली, दाद, एलर्जी आदि की समस्याएं हो सकती हैं। प्याज खाने के 3-4 घंटो तक दूध का सेवन ना करें।

3- दूध और नींबू का सेवन भी हानिकारक है।

4- दही में भी दूध की तरह भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप दूध के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे आपके पेट में एसिड बनना शुरू हो जाता है.

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close