Main Slide

आईपीएल में चल निकला लेडी लक का जादू तो छा गए धुरंधर बल्लेबाज

आईपीएल 2018 का खुमार एक बार फिर क्रिकेट के दीवानों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले क्रिस गेल और फिर शेन वॉटसन के आतिशी शतकों ने दर्शकों को सांसें रोकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, इस आईपीएल में इस साल लेडी लक का भी जोर साफ दिखने लगा है।

शेन वॉटसन, क्रिस गेल, विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। उनके तूफानी अंदाज को निहारते हुए उनकी पत्नियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी देखी और पसंद की जा रही है।

सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर कहा कि शेन वॉटसन, क्रिस गेल, विराट कोहली और रोहित शर्मा। इस आईपीएल में लेडी लक कमाल कर रहा है।

बता दें कि चेन्‍नई सुपर किंग की ओर से खेल रहे शेन वॉटसन ने शुक्रवार को मात्र 57 गेंदों में छह छक्कों और 9 चौकों की मदद में बेहतरीन सेंचुरी लगाकर दर्शकों का खासा मनोरंजन किया। इसी पारी की बदौलत ही राजस्थान रॉयल्स को करारी मात मिली। शेन की पत्नी और बेटे ने इस पारी का जमकर लुत्फ उठाया।

इससे पहले गुरुवार को गेल ने 11 छक्कों की मदद से शानदार शतकीय पारी खेलते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने यह शतक अपनी बेटी को समर्पित किया है, जो शुक्रवार को दो साल की हो गई। गेल की इस पारी का उनकी बीवी और बेटी ने जमकर इंजॉय किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्‍तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा भले इस आईपीएल में शतक नहीं बना सके हो लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन पारियों से दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया है। जब उनकी टीम मैदान में होती है तो दोनों ही दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों की पत्नियां भी अकसर दर्शक दीर्घा में बैठकर अपने पतियों का उत्‍साह बढ़ाती दिखाई देती हैं।

वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी भी आईपीएल के पूरे मैच के दौरान अपने पति को चीयर करते नहीं थकतीं। कहना गलत न होगा कि इन खिलाडि़यों के पीछे इनका लेडी लक भी अहम किरदार अदा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close