Main Slideमनोरंजन

महिला सशक्तीकरण समझने को परिवार में बेटी होना जरूरी : काजोल

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस काजोल ने महिलाओं के प्रति बढ़ते यौन अपराधों और रेप की घटनाओं के प्रति ध्‍यान आकृष्‍ट करने के लिए ट्वीटर का सहारा लिया।

काजोल ने कहा है कि महिलाओं का वास्‍तविक सशक्तीकरण क्या होता है, इसे जानने के लिए आपकी जिंदगी में बेटी का होना जरूरी है। काजोल की बेटी नायसा 15 वर्ष की हो गई हैं। काजोल ने शुक्रवार को नायसा के 15वें जन्मदिन पर ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।

काजोल ने ट्वीट किया, ‘अगर आप वास्तव में महिला सशक्तीकरण चाहते हैं तो बेटी के माता-पिता बनें। सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों, बनी-बनाई धारणाओं से निपटने लिए आपकी खुद की संतान से बेहतर कोई और नहीं हो सकता। नायसा को जन्मदिन की बधाई।‘

साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ विवाह बंधन में बंधी काजोल ने अप्रैल 2003 में नायसा को जन्म दिया था और सात साल बाद 2010 में वह बेटे युग की मां बनी थीं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close