Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

ओमीक्रॉन के कहर के चलते दिल्ली में लागू किया गया वीकेंड कर्फ्यू

 

दिल्ली में ओमीक्रॉन के मामले में तेज़ी से बढ़ोत्तरी को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। वीकेंड कर्फ्यू इसी हफ्ते से लागू हो सकता है। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा।

बढ़ते केसेस को देखते हुए मंगलवार को डीडीएमए की बैठक हुई। जिसमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई है। कुछ नए प्रतिबंधों का भी ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में राजधानी में 4000 से ज्यादा केस सामने आए हैं। खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम किया जा सकता है। सिर्फ जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को इससे छूट दी जाएगी। वहीं प्राइवेट ऑफिसों में भी 50% कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close