Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड: आज सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे स्वामी विवेकानंद की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण

 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को डीडीहाट में स्वामी विवेकानंद की प्रदेश में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नगर पालिका डीडीहाट ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

18 फुट ऊंची प्रतिमा

बता दें कि नगर पालिका ने डीडीहाट नर्सरी चौराहे पर 6.83 लाख रुपये की लागत से स्वामी विवेकानंद की 18 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया है। इस प्रतिमा को हल्द्वानी के राधे श्याम शर्मा ने बनाया है। प्रतिमा को बनने में करीब दो से ढाई महीने का समय लग गया।

सारी तैयारियां पूरी

नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल के मुताबिक प्रतिमा के अनावरण की सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। उन्होंने बताया कि ”डीडीहाट नगर के मुख्य तिराहों-चौराहों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान विभूतियों की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।”

शाहरुख़ खान का बड़ा फैसला, बॉडीगार्ड रवि लेंगे आर्यन की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी

सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए करे इन चीज़ों का सेवन, बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close