Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए करे इन चीज़ों का सेवन, बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए करे इन चीज़ों का सेवन, बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में इस मौसम में ठंड की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही उन चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए, जिनके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में ठंड से बचने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

विटामिन सी

सर्दियों के मौसम में विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम के मजबूत होने पर आप बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। ताजे रसदार और खट्टे फल जैसे संतरे, कीनू, अंगूर में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। ये सभी विटामिन सी से भरपूर सुपरफूड होते हैं। विटामिन सी शरीर को हाइड्रेटेड रखने, पाचन में सुधार करने के साथ त्वचा, हड्डियों और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। हल्दी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए हल्दी वाली चाय का सेवन करें। रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

गुड़ की चाय

सर्दियों के मौसम में चाय का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या आम बात है। सर्दी की समस्या को दूर करने के लिए आप गुड़ की चाय का सेवन कर सकते हैं. गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। चाय का सेवन कर थकान भी दूर हो जाती है। चाय का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अधिक मात्रा में चाय का सेवन नुकसानदायक भी होता है।

दालचीनी

दालचीनी का सेवन बहुत कम और सीमित मात्रा में किया जाता है। अगर सही तरीके से इसका उपयोग किया जाए तो यह शरीर को कई गंभीर रोगों से बचाती है। दालचीनी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। सर्दियों में रोजाना दालचीनी का सेवन कर आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। दालचीनी का इस्तेमाल कर आप इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप: बाबर आज़म ने पाकिस्तान की हार का ज़िम्मेदार इस क्रिकेटर को ठहराया

Chitrakoot Gang Rape Case : यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को मिली उम्र कैद की सजा, 2 लाख रुपये का लगा जुर्माना

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close