Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयतकनीकीव्यापार

माइक्रोसॉफ्ट ने चीन में जॉब साइट Linkedin की सेवा बंद करने का किया ऐलान

 

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपनी सोशल और जॉब साइट Linkedin को चीन में बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी ने चीन को करीब सात साल तक सर्विस दी है। माइक्रोसॉफ्ट इसकी जगह चीन में एक स्ट्रिप्ड-डाउन वर्जन InJobs पेश करेगा जो कि केवल जॉब पर केंद्रित होगा।

InJobs पर सोशल फीड नहीं दिखेंगे

इसकी जानकारी LinkedIn ने एक ब्लॉगपोस्ट के ज़रिये दी है। InJobs पर सोशल फीड नहीं दिखेंगे और शेयर का भी विकल्प नहीं होगा। Linkedin जॉब साइट के बंद होने का कारण चीन में हद से ज्यादा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और सरकार के कड़े नियम है। बता दें कि चीन में सरकार के कड़े नियमों के कारण लिंकडिन को वह सफलता हासिल नहीं हुई जो उसे वैश्विक स्तर पर मिली है। इनजॉब्स को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

चीन में अमेरिकी एप बैन हैं

LinkedIn इकलौता अमेरिकी एप है जो अभी तक चीन में अपनी सेवा दे रहा था। चीन में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और यूट्यूब जैसे अमेरिकी एप बैन हैं। LinkedIn को 2014 में चीन में लॉन्च किया गया था। इसी साल मार्च में नए अकाउंट पर चीन में लिंकडिन ने रोक लगा दी थी। इसी साल जून में LinkedIn के 756 मिलियन यूजर्स का डाटा लीक हो गया था।

LinkedIn के इस डाटा लीक में यूजर्स के फोन नंबर, एड्रेस, लोकेशन और सैलरी जैसी निजी जानकारी शामिल थे। इससे पहले इसी साल अप्रैल में LinkedIn ने खुद 500 मिलियन यूजर्स के डाटा लीक के बारे में पुष्टि की थी।

डाटा लीक को स्वीकार नहीं किया

उस लीक में भी ई-मेल एड्रेस से लेकर मोबाइल नंबर, पूरा नाम, अकाउंट आईडी, सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी और ऑफिस की पूरी जानकारी लीक हुई थी। इस डाटा लीक को भी ऑनलाइन हैकर्स फोरम पर लिस्ट किया गया था, हालांकि लिंकडिन ने आधिकारिक तौर पर डाटा लीक को स्वीकार नहीं किया था।

ब्राजील के राष्ट्रपति नहीं लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, कहा- मेरा इम्यून सिस्टम मजबूत है

दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने संन्यास को लेकर की बात, कहा- ‘अगले कुछ वर्षों मैं कहीं नहीं जा रहा इसलिए सहज रहिए’

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close