Main Slideमनोरंजन

दिलजीत दोसांझ ने शहनाज गिल के साथ शेयर किया विडिओ, फैंस हुए इमोशनल

नई दिल्ली: शहनाज गिल के काम पर लौटने की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। बीते दिनों रिपोर्ट्स थीं कि वह 7 अक्टूबर को अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ की बची शूटिंग और प्रमोशन के लिए लौटेंगी। अब दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर किया है। कयास लगाया जा रहा है कि यह नया वीडियो है। इस वीडियो में फिल्म की कास्ट के साथ शहनाज गिल भी दिखाई दे रही हैं। सिडनाज फैंस ये वीडियो देखकर इमोशनल हो रहे हैं। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

सितंबर के महीने में सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज गिल सदमे में हैं। उन्होंने काम से ब्रेक लिया था। इस बीच खबरें थीं कि फिल्म में शहनाज का कुछ पार्ट शूट होना बाकी है जिसके लिए मेकर्स लगातार शहनाज और उनकी टीम के टच में थे। बताया जा रहा था कि शहनाज अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करेंगी और अक्टूबर में काम पर वापस आ जाएंगी। अब दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं।

इस वीडियो में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बजवा भी हैं। ये वीडियो फिल्म के प्रमोशन का है। शहनाज टीम के साथ मस्ती करती भी दिखीं। दिलजीत ने लिखा है, मैंने इनको प्यार किया और इन्होंने मेरे साथ ये किया। हौसला रख इस दशहरे को आ रही है। शहनाज गिल के फैंस उनकी वापसी की खबर सुनकर काफी एक्साइटेड हैं। दिलजीत के वीडियो पर लोगों ने सवाल किया है कि क्या ये नया वीडियो है। इस पर कुछ फॉलोअर्स ने लिखा है कि वीडियो में पीछे फिल्म का पोस्टर लगा है, ये नया वीडियो ही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close