Main Slideमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, इंस्टग्राम पर 65.3 मिलियन फॉलोवर्स वाली पहली एशियन महिला बनीं

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा नए-नए आयाम छू रही हैं। हाल ही में उनका नाम इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट में शामिल हुई थीं और अब एक और खबर सामने आई है। उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका का नाम शुमार है तो वहीं दूसरी ओर वे ऐसी पहली एशियन एक्टर बन गई हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 65.3 मिलियन (6 करोड़ से अधिक) सोशल मीडिया यूजर्स फॉलो करते हैं। इसके साथ ही बता दें कि हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने 27वां स्थान हासिल किया है।

बता दें कि प्रियंका ने बॉलीवुड के सभी सितारों को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के रिकॉर्ड में पछाड़ा है। याद दिला दें कि श्रद्धा कपूर के करीब 63 मिलियन, दीपिका पादुकोण के 57.5 मिलियन, आलिया भट्ट के 53.9 मिलियन और अक्षय कुमार के 51 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close