उत्तर प्रदेशMain Slideउत्तराखंडजीवनशैलीप्रदेश

लॉकडाउन में मौसम हो गया इतना साफ कि यूपी के इस जिले से दिख रही हिमालय की चोटी

यूपी के सहारनपुर से भी लोगों को हिमालय के पहाड़ दिखना शुरू हो गए हैं। दरअसल, सहारनपुर से हिमालय की गंगोत्री रेंज दिखाई देने की तस्वीरों को आईएफएस रमेश पांडे ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। यह तस्‍वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के शहर सहारनपुर से बर्फ से ढके हुए पहाड़ नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रमेश पांडे नाम के इस व्यक्ति ने लिखा, ”सहारनपुर से अब हिमालय रेंज दिखाई दे रही है। लॉकडाउन और बारिश की वजह से एक्यूआई में काफी सुधार हुआ है। इन तस्वीरों को एक इन्कम टैक्स ऑफिसर दुष्यंत ने वसंत विहार  स्थित अपने घर की छत से क्लिक किया था।

हिमालय

आपको बता दें कि कोरोना के चलते देश में लॉक डाउन लगा हुआ है। जिसके चलते प्रदूषण के स्तर में काफी ​गिरावट आई है। देश की राजधानी दिल्ली हो या यूपी की राजधानी लखनऊ, जहां हमेशा ही वायु की गुणवत्ता सबसे खराब स्तर पर रहती थी वहां पर हवा साफ हो चुकी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close