अन्तर्राष्ट्रीयबोलती खबरें

ये है 3000 साल पुरानी बोलने वाली ममी, जानिए क्या कहती है

हॉलीवुड में ममी के ऊपर बहुत सी फ़िल्में बनी हैं जिनको अपने देखा होगा। इन फ़िल्में में आपने देखा होगा कि कैसे हजारों साल पुरानी ममी भी अचानक जिंदा हो जाती है या ताबूत से ही बोलने लगती है।

लेकिन अगर ऐसा कोई मामला आपके सामने आ जाए तो निश्चित ही आपकी रूह काँप उठेगी। एक ऐसा ही मामला ब्रिटेन से आया है जहाँ ताबूत में रखी एक ममी से अक्सर अजीबोगरीब आवाजें आती रहती है। जी हाँ अपने सही सुना, इस मामले के सामने आने के बाद जब वैज्ञानिकों ने उसे रिकॉर्ड किया तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए।

ब्रिटेन के लीड्स सिटी म्यूजियम में एक ममी रखी हुई है, जिसका नाम नीसियामुन है। 3000 साल पुरानी यह ममी मिस्र के राजा फैरो रामसेस-11 के एक पुजारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो, यह पुजारी राजा के लिए खबरें लाता था। यही नहीं वह पुजारी उन्हें धार्मिक गीत गाकर भी सुनाता था। यहां तक कि उसके ताबूत पर भी लिखा हुआ है कि यह मिस्र की सच्ची आवाज थी।

वैज्ञानिक डेविड होवार्ड ने बताया कि जब भी हवा ममी से होकर गुजरती थी, तो उसके मुंह से अजीबोगरीब आवाजें आती थीं, इसलिए हमने उसकी आवाज को रिकॉर्ड करने का फैसला किया। इसके लिए पहले हमने ममी के गले का सीटी स्कैन किया और फिर थ्री-डी प्रिंटर से उसका वोकल कार्ड (आवाज वाली नली) बनाया। इसके बाद ममी के गले से आवाज निकाली गई।

होवार्ड ने बताया कि ममी के गले से ऐसी आवाज निकली, जैसे वो कराह रहा हो। ये आवाज बिल्कुल वैसी ही थी, जैसी ममी से हवा गुजरने पर आती थी। रिकॉर्ड की आवाज का वीडियो भी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

होवार्ड ने इस बात कि पुष्टि की जब ममी का सीटी स्कैन किया गया तो पता चला कि उसकी जीभ का कुछ हिस्सा गायब था, लेकिन यह क्यों गायब है, इसके बारे में अभी तक पता नही चल पाया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि हजारों साल से रखी ममी की जीभ शायद सड़ गई होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close