राजनीतिMain Slideराष्ट्रीय

दिल्ली में गरजे पीएम मोदी, कहा – आप और कांग्रेस राजनीति का खेल खेल रहे हैं

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़कड़डूमा के सीबीडी ग्राउंड में हुई चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा- सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीन बाग बीते कई दिनों से सीएए को लेकर कई बार प्रदर्शन हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा- आप और कांग्रेस राजनीति का खेल खेल रहे हैं। संविधान और तिरंगा सामने रखकर ज्ञान बांटा जा रहा है और मुख्य मुद्दों से ध्यान बंटाया जा रहा है। यह मानसिकता यहीं रोकना जरूरी है।

केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा- कुछ लोग राजनीति बदलने आए थे, उनका नकाब बदल चुका है। उनका असली मकसद उजागर हो गया है। सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त इसी दिल्ली में देश की सेना, हमारे वीर जवानों को कठघरे में खड़ा करने वाले लोग आए थे। ये लोग शक कर रहे थे कि आतंकियों को मारा भी कि नहीं। देश की सेना पर शक करने वाली दिल्ली कभी दिल्लीवासियों ने चाही थी क्या?

‘दिल्ली की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना नहीं लागू होने दी। ये लोग सोचते हैं कि दिल्ली में बिहारी आता है और लाखों का इलाज करवा कर चला जाता है। पूर्वांचल के लोगों को लेकर यही इनकी सोच है। पूर्वांचल के लोगों के लिए ऐसी दुर्भावना पर दर्द होता है।’ पीएम मोदी ने कहा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close