Main Slideमनोरंजन

सोनम कपूर की शादी में होगा धूम धड़ाका, करण जौहर इस गाने पर ठुमके लगाते दिखेंगे

on occasion of Sonam Kapoor's wedding will be a fun, Karan Johar will be staring at this song

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर अगले महीने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी रचा सकती हैं। इसलिए सोनम इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में चल रही हैं।

इन सबके बीच सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने कोरियोग्राफर फराह खान से संगीत कार्यक्रम के लिए कोरियोग्राफी करने की रिक्वेस्ट की है। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी में फिल्ममेकर करण जौहर डांस परफॉर्मेंस देकर सोनम कपूर को सरप्राइज देंगे। इसे खुद फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सोनम कपूर की शादी के कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पूरा बॉलीवुड उत्साहित है। गेस्ट्स सोनम कपूर की फिल्म के गाने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ जैसे गानों पर ठुमके लगाते भी नजर आएंगे।

संगीत का कार्यक्रम 29 अप्रैल से मई के पहले हफ्ते के बीच आयोजित किया जा सकता है। संगीत, उसके बाद शादी और फिर ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने की तैयारी है। रिपोर्ट के अनुसार, संगीत और शादी का फंक्शन एक दिन ही आयोजित किया जा सकता है। हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सुनने में आ रहा है कि करण जौहर सोनम कपूर की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के टाइटल सॉन्ग पर शादी में ठुमके लगाते नजर आएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि संगीत के लिए डांस रिहर्सल अनिल कपूर के घर पर शुरू हो चुका है। यही फराह खान की ओर से सोनम कपूर के लिए शादी का गिफ्ट है।

पहले खबर आई थी कि सोनम कपूर की शादी जेनेवा में होने वाली थी, हालांकि परिवार इस बात के लिए राजी नहीं हुआ।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close