Main Slideउत्तर प्रदेश

महिलाओं से छेड़खानी करने वाले पुजारी को किन्‍नरों ने जमकर पीटा

यूपी के गौतमबुद्ध नगर में खुद को पुजारी कहलाने वाले एक शख्स की गंदी हरकत सामने आई है। आरोप है कि पुजारी महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। इससे तंग आकर कुछ महिलाओं ने सोमवार को आरोपित की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी अब सामने आ चुका है।

मामला ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर गांव का है। आरोपित यहां बीते 15 साल से मंदिर का पुजारी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय शिव मंदिर का मुख्य पुजारी कन्हैया लाल गिरी (45) मंदिर परिसर में एक विधवा के साथ रहता है। बता दें कि उस विधवा महिला के साथ रहता है, जिसके पति की लाश चार साल पहले एक पेड़ पर लटकी मिली थी।

महिला की ननद का कहना है कि पुजारी सालों से उसकी महिला रिश्तेदारों से छेड़खानी करता आ रहा था। यही नहीं, उसने उन महिलाओं से मंदिर में साथ रहने का भी आग्रह किया था। लाख मना करने के बाद भी पुजारी जब अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। तब लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर किन्नरों और पुलिस ने भी उसकी धुनाई की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close