Main Slideमनोरंजन

प्रिया प्रकाश ने फिर की आंखों से अठखेलियां, इंटरनेट सेंसेशन का वीडियो हुआ वायरल  

कजरारे नैनो से आंखों से अठखेलियां करने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर इंटरनेट सनसनी के नाम से मशहूर हो चुकी हैं। उनकी दीवानगी कहे या दिलकश अदाओं का जादू कि उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जाता है। मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर को एक 26 सेकंड के वीडियो ने लोकप्रियता की बुलंदियों पर ला खड़ा किया है।

अब उनका एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें वे अपने को-स्टार के साथ मोबाइल पर आंखों के इशारे करती दिख रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज पर डाला गया है। इसमें वो ‘ओरू अदार लव (Oru Adaar Love)’ के को स्‍टार के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि ये वीडियो इसके प्रमोशन के दौरान का लग रहा है।

ओरू अदार लव’ उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के गाने ‘मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi)’ के वीडियो में उनकी आंखों के इशारों ने उन्हें पॉपुलर बनाया था और यह वीडियो आग की तरह फैल गया था।

प्रिया प्रकाश वारियर के फेमस होने की वजह से ही उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर उनके फॉलोअर की संख्या 54 लाख पहुंच चुकी है। ऐसा भी कहा जाता है कि प्रिया प्रकाश एक इंस्टाग्राम पोस्ट के आठ लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close